बीएचयू के प्रो. संजय कुमार को मिला “एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड”

बीएचयू के प्रो. संजय कुमार को मिला “एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड”

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. संजय कुमार को “एडिटोरियल कंट्रीब्यूशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विश्व प्रसिद्ध शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक प्रकाशन संस्थान स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क कार्यालय से गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार, यह सम्मान “स्प्रिंगर नेचर एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड्स” के अंतर्गत दिया गया है। यह पुरस्कार उन संपादकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शोध आलेखों के मूल्यांकन, शोध पत्रों की गुणवत्तापूर्ण समीक्षा और सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया के प्रभावी संचालन में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
स्प्रिंगर नेचर की ओर से यह पुरस्कार उन संपादकों को दिया जाता है, जो सहकर्मी समीक्षा के लिए प्राप्त पांडुलिपियों के प्रबंधन में शीर्ष 20 प्रतिशत संपादकों में शामिल होते हैं। इस सम्मान का उद्देश्य वैश्विक शैक्षणिक समुदाय में संपादकीय उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।
प्रो. संजय कुमार को उनके उत्कृष्ट संपादकीय योगदान, शोध पत्रों के गहन मूल्यांकन तथा सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया के कुशल संचालन के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है। बीएचयू परिवार एवं शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   रघुराम राजन ने कहा-टाइम बम के मुहाने पर खड़ी ये इकोनॉमी,ग्लोबल चुनौतियों के साथ इस बात का भी जताया डर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *