शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की तहरीर पर रोहनिया पुलिस ने अभोली थाना सुरियावा, जिला भदोही निवासी गौरव प्रजापति उर्फ रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। महिला आयोग में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपित को लठिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उससे संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिलाता रहा। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। नर्स का कहना है कि शादी की बात करने पर आरोपित टालमटोल करने लगा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से अलग दावा किया गया है। अस्पताल के प्रबंधक सुरेश प्रजापति ने बताया कि दोनों करीब डेढ़ वर्ष से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। उनके अनुसार युवक अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी के लिए तैयार था, लेकिन बाद में नर्स ने ही शादी से इनकार कर दिया।
घटना के बाद अस्पताल कर्मियों और क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   नवरात्र के पहले दिन मां लक्ष्मी का हुआ भव्य श्रृंगार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *