शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरोपी संदीप मौर्या (26) को मालगोदाम रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक खोजवा निवासी युवती की मुलाकात संदीप मौर्या से गुरुधाम-दुर्गाकुंड क्षेत्र में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मोबाइल पर संपर्क होने लगा। आरोप है कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के दौरान आरोपी युवती को मलदहिया स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां शादी का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाद में उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसी बीच फरवरी 2026 में उसकी शादी पियरी क्षेत्र निवासी युवक से हो गई। गर्भावस्था की जानकारी मिलने पर पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी संदीप से शादी करने को कहा, लेकिन उसने भी मना कर दिया।
मामले में पीड़िता की तहरीर पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी: धर्मेन्द्र राय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *