बड़ागांव : बंद मकान  12 लाख के गहनों और 1.50 लाख नगदी और चोरों ने किया हाथ साफ

बड़ागांव : बंद मकान  12 लाख के गहनों और 1.50 लाख नगदी और चोरों ने किया हाथ साफ

वाराणसी (जनवार्ता)। तेरही के कार्यक्रम में व्यस्त परिवार के बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की लूटपाट कर दी। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वा काजिसराय मार्ग स्थित अश्वनी पटेल के दो मंजिला मकान की है, जहां चोरों ने मुख्य द्वार का ताला काटकर अंदर घुसकर तीनों कमरों को खंगाल डाला।

rajeshswari

अश्वनी पटेल के पिता का 24 मई  को निधन हो गया था। तेरही कार्यक्रम की तैयारियों में परिवार के सदस्य काजिसराय स्थित दूसरे मकान पर व्यस्त थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। चोरी वाले मकान से मात्र 500 मीटर की दूरी पर परिवार मौजूद था, लेकिन किसी को चोरों की भनक तक नहीं लगी।

सुबह जब परिजन बंद मकान पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला कटा हुआ और अंदर का सामान बिखरा पड़ा देखा। चोरों ने तीनों कमरों की अलमारियों, बक्सों और बंद बेड का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के गहने और 1 लाख 50 हजार रुपये नगदी चुरा ली।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भय तथा आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में क्षेत्र में यह तीसरी बड़ी चोरी की घटना है। 14 मई को गड़वा गांव में कालीचरण प्रजापति के बंद मकान से शौचालय की दीवार चढ़कर चोरों ने करीब 3 लाख रुपये की चोरी की थी। उसी दिन बालीपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव के बंद मकान से भी चोरों ने लाखों का सामान लूट लिया था।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर गहरी नाराजगी है।

इसे भी पढ़े   काशी से पीएम मोदी दिखाएंगे दो ट्रेनों को हरी झंडी, यूपी से महाराष्ट्र का कनेक्शन मजबूत

सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिंगरप्रिंट और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अश्वनी पटेल ने बताया कि चोरी हुए गहनों में परिवार की महिलाओं के मंगलसूत्र, कड़े, हार, अंगूठियां आदि शामिल हैं।

बड़ागांव थानाध्यक्ष ने कहा, “हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी लगाई गई है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।”

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *