कैरम लीग में रितंभरा का दबदबा, महिला युगल में सौम्या संग शीर्ष पर पहुंचीं

कैरम लीग में रितंभरा का दबदबा, महिला युगल में सौम्या संग शीर्ष पर पहुंचीं

वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में इंग्लिशियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में आयोजित पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के सातवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के एकल और युगल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

rajeshswari

महिला युगल वर्ग में रितंभरा और सौम्या यादव की जोड़ी ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में हरियाली सिंह और अंजली गुप्ता की अनुभवी जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-23, 15-12 और 25-10 से पराजित कर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

महिला एकल वर्ग में रितंभरा ने हरियाली सिंह को 23-8 और 25-10 से सीधे सेटों में हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं रिषिता केशरी ने जागृति सोनी को 23-13 और 24-19 से तथा आर्या यादव ने अंजली गुप्ता को 14-15, 25-10 और 25-12 से हराकर लीग में अपनी पहली जीत हासिल की।

पुरुष एकल वर्ग में अश्विनी मौर्या ने प्रियांशु यादव को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में 18-19, 25-10 और 25-13 से पराजित कर दो मैचों में पहली जीत दर्ज की। दूसरी ओर वैभव नारायण सिंह ने दिव्यांश सिंह को 25-8 और 25-10 से सीधे सेटों में हराकर अपने दूसरे लीग मैच में पहली सफलता प्राप्त की।

प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा तथा आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में किया गया। मैचों में रेणुका राय, हर्षित केसरी, प्रसाद सोनी, निशांत सिंह, जागृति सोनी, गौरव गुप्ता, शिवदयाल, प्रियांशु यादव और काव्या सेठ ने अंपायर की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन से मुकाबले लगातार रोचक होते जा रहे हैं, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़े   इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल सिंह यादव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *