गाजीपुर हत्याकांड: डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

गाजीपुर हत्याकांड: डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

गाजीपुर  (जनवार्ता)  । शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बिंदु होटल के सामने युवक विनीत राय की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना के बाद वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी मौजूद रहे।

rajeshswari

डीआईजी ने बिंदु होटल के सामने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मृतक विनीत राय के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मीडिया से बातचीत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे हुई हत्या की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। मामले के खुलासे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज: इस्राइल पर हमले को लेकर प्रयाग राज में अलर्ट, मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *