आईपीएस मानसी दहिया को दी भावभीनी विदाई

आईपीएस मानसी दहिया को दी भावभीनी विदाई

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी में शनिवार को 77वें आरआर (2023 बैच) की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी सुश्री मानसी दहिया के जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari

समारोह में पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान मानसी दहिया ने अनुशासित कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

अपने प्रशिक्षण काल में मानसी दहिया ने कमिश्नरेट की विभिन्न इकाइयों और शाखाओं में कार्य करते हुए पुलिसिंग के विविध आयामों का अनुभव प्राप्त किया। उन्हें 12 सप्ताह के लिए थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया था, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और थाना प्रशासन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन हुआ तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद और विश्वास स्थापित करने की दिशा में सराहनीय कार्य किए गए।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्होंने जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, महिला एवं पीड़ितों से जुड़े मामलों की संवेदनशील सुनवाई तथा प्रशासनिक कार्यों का भी कुशल नेतृत्व किया। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू सहित कमिश्नरेट के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   स्मार्ट मीटर से जनता को लूटने के विरोध में सपा महिला सभा का एमडी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *