एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त एकलाख अहमद उर्फ मुन्ना मलिक को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त गोवा के क्राइम ब्रांच नॉर्थ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 50/2026 में वांछित चल रहा था।

rajeshswari

प्रेस नोट के अनुसार, गोवा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) सहपठित धारा 29 के तहत दर्ज मामले की विवेचना के दौरान एकलाख अहमद का नाम प्रकाश में आने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था। इसके बाद एसटीएफ ने सूचना संकलन कर बहराइच जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में दबिश देकर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2018 से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और बहराइच से बसों के माध्यम से मादक पदार्थ गोवा भेजता था। जांच एजेंसियों के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा वह हिस्ट्रीशीटर भी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे वाराणसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *