विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

वाराणसी (जनवार्ता)  । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में सारनाथ क्षेत्र के आशापुर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

rajeshswari


रैली में मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह ‘भोला’ ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्ति के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।


रैली में शामिल युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने “नशा नहीं, जीवन चुनें” और “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के साथ जनजागरण किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। रैली में मद्यनिषेध अधिकारी राकेश रोशन, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि रजनीश पांडेय, अजय सिंह, विशाल पांडेय (चुलबुल), राजीव सिंह, डॉ. जगदीश नारायण, ज्योति सेठ, संतोष जायसवाल, अरुण सिंह, धीरज पांडेय और संजय राय सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इसे भी पढ़े   महाशिवरात्रि : त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में बाबा दरबार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *