वाराणसी के मुख्य चिकित्साधिकारी बने डॉ. मुकेश कुमार

वाराणसी के मुख्य चिकित्साधिकारी बने डॉ. मुकेश कुमार

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन ने तत्काल प्रभाव से वाराणसी के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के रिक्त पद पर डॉ. मुकेश कुमार की तैनाती कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. मुकेश कुमार, जो वर्तमान में अलीगढ़ में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, अब वाराणसी के नए मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

rajeshswari

विशेष सचिव रवि रंजन द्वारा जारी आदेश में डॉ. मुकेश कुमार को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर शासन को कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं।

स्वास्थ्य विभाग में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वाराणसी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी की जिम्मेदारी अब डॉ. मुकेश कुमार के कंधों पर होगी। शासन के इस आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

शासनादेश की प्रतिलिपि स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

इसे भी पढ़े   कैटरीना से लेकर आलिया तक,पहले करवा चौथ पर चांद से भी खूबसूरत दिखने की है फुल तैयारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *