वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त दो उप-निरीक्षकों को भावभीनी विदाई

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त दो उप-निरीक्षकों को भावभीनी विदाई

वाराणसी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को अपने कैम्प कार्यालय में सेवानिवृत्त हो रहे दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामय विदाई दी।

rajeshswari

समारोह में उप निरीक्षक कैलाश राम एवं उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ओझा को उनके लंबे, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा, “इन दोनों अधिकारियों ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इनका योगदान न केवल विभाग के लिए बल्कि पूरे पुलिस महकमे के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों उप-निरीक्षकों के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके व्यावसायिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

दोनों अधिकारी लंबे समय तक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी।

इसे भी पढ़े   घने कोहरे से आपस में पांच ट्रकों की भिड़ंत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *