मुख्यमंत्री योगी के जन्मोत्सव पर काशी में रक्तदान महाअभियान, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी के जन्मोत्सव पर काशी में रक्तदान महाअभियान, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मोत्सव के अवसर पर काशी में सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिन्दू युवा वाहिनी, वाराणसी की ओर से 5 जून को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

rajeshswari


रक्तदान महाअभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला अस्पताल के एमसीएच विंग पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के साथ बैठक कर रक्तदान शिविर में आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण, रक्त संग्रह और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।


हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह ‘भोला’ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस हर वर्ष सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव और 500 यूनिट रक्तदान के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं तथा युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।


उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों के सहयोग की उम्मीद है। वहीं, कबीरचौरा अस्पताल प्रशासन भी शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि रक्तदान करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजकों का कहना है कि इस महाअभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

इसे भी पढ़े   रामनगर : भोर की आरती में जय श्री राम के जयकारों से गूंजा अयोध्या मैदान

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *