डीएम की पहल से महिला को मिला घर वापस

डीएम की पहल से महिला को मिला घर वापस

गाजियाबाद (जनवार्ता)। विजय नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के मकान पर कथित अवैध कब्जे के मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच के बाद महिला को उसके मकान का कब्जा वापस दिलाया गया।

rajeshswari


विजय नगर सेक्टर-11 निवासी चंचल ने जनता दर्शन में शिकायत करते हुए बताया था कि उसने ताज मोहम्मद से 1.50 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि कर्ज के बदले मकान के मूल दस्तावेज गिरवी रखे गए और बाद में ब्याज बढ़ाकर करीब सात लाख रुपये की मांग की जाने लगी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके मकान पर कब्जा कर लिया गया और उसे किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया गया।


जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महिला को उसका मकान वापस दिलाया। मकान का कब्जा मिलने के बाद जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और महिला के हाथों से घर का ताला खुलवाया।
प्रशासन की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   करोड़ों की निवेश योजना पर वाराणसी पुलिस का शिकंजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *