कचहरी परिसर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का विरोध, लगाए गए नारे

कचहरी परिसर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का विरोध, लगाए गए नारे

वाराणसी (जनवार्ता)। दीवानी कचहरी परिसर में मंगलवार को पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह (अरुण) के विरोध का मामला सामने आया। हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

rajeshswari

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धार्मिक संस्थाओं के संचालन में पारदर्शिता और जनभावनाओं के सम्मान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने “माफिया से धर्म बचाओ” जैसे नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।

गौरतलब है कि पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट तथा वाराणसी के प्रसिद्ध रथयात्रा मेले के मुख्य ट्रस्टी (अध्यक्ष) हैं। इसी को लेकर पिछले कुछ समय से विभिन्न संगठनों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

उल्लेखनीय है कि बृजेश सिंह की राजनीतिक एवं सामाजिक भूमिका को लेकर समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं। अब रथयात्रा मेला और श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन को लेकर उनके खिलाफ विरोध के स्वर तेज होते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि इस पूरे प्रकरण पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़े   SC ने नूपुर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई:10 अगस्त को अगली सुनवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *