पति-पत्नी और बेटी की घर में मिली लाश

पति-पत्नी और बेटी की घर में मिली लाश

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी



प्रयागराज (जनवार्ता)। शहर के साउथ मलाका स्थित हीवेट रोड चौराहे पर मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अंकिता (62) और बेटी मीनाक्षी (40) के शव एक कमरे में पड़े मिले।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार तीनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और घटनास्थल पर खून सूखा हुआ मिला, जिससे आशंका है कि हत्या कई दिन पहले की गई है। परिवार का बेटा अभिषेक वैश्य संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है और उसका मोबाइल भी बंद मिला है। पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़े   इलाहाबाद विश्वविद्यालय:कुलपति के लापता होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *