सर्विलांस से बरामद 310 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, 65 लाख की संपत्ति हुई रिकवर

सर्विलांस से बरामद 310 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, 65 लाख की संपत्ति हुई रिकवर

वाराणसी (जनवार्ता) । कैंट जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की उल्लेखनीय कार्रवाई की है। जीआरपी द्वारा कुल 310 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है।

rajeshswari


मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान वाराणसी सहित पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से पहुंचे मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस सौंपे गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और जीआरपी की सक्रियता एवं तकनीकी दक्षता की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि उन्हें अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों से उनका सामान वापस मिल सका।


मोबाइल प्राप्त करने के लिए विभिन्न जनपदों और दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों ने जिला प्रशासन और जीआरपी कैंट का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसीपी कैंट जीआरपी कुंवर प्रताप सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके फोन वितरित किए। इस दौरान जीआरपी की टीम भी मौजूद रही।
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार सर्विलांस और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा सके हैं। इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

इसे भी पढ़े   अमेरिका में लापता मर्चेंट नेवी अफसर का नहीं मिला सुराग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *