स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से सरेराह छेड़छाड़

स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से सरेराह छेड़छाड़

आरोपी ने स्कूटी से पीछा कर घर के गेट तक खींचने की कोशिश की

वाराणसी  (जनवार्ता): वाराणसी के पिसौर क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने बेहद शर्मनाक छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोपी ने स्कूटी से पीछा किया, बीच रास्ते में रोका और अश्लील हरकतें कीं। बच्ची की जान बचाने के लिए स्थानीय व्यक्ति के घर में शरण लेनी पड़ी। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना के बाद आरोपी की पहचान हो चुकी है और पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

rajeshswari

बताया जाता है कि 31 मई  को दोपहर करीब 1:40 बजे श्री राज राजेश्वरी वेद पाठशाला के 17 वर्षीय छात्र अपनी 13 वर्षीय छोटी बहन के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से ही काली स्कूटी पर घात लगाकर बैठा आरोपी यशवंत राज (पुत्र सोहन लाल, निवासी सेनपुरा, चेतगंज/शिवपुर, वाराणसी) ने बच्चों का पीछा शुरू कर दिया।

सुनसान इलाके में पहुंचते ही आरोपी ने बच्चों को रोक लिया और नाबालिग छात्रा के साथ अश्लीलता की, गंदे इशारे किए और उसे स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की। घबराए बच्चों ने शोर मचाया और पास ही रहने वाले दीपक मिश्रा के घर का दरवाजा खटखटाया। दीपक मिश्रा ने तुरंत दरवाजा खोलकर बच्चों को अंदर शरण दी।

हद तब हो गई जब आरोपी का हौसला इतना बढ़ा कि वह दीपक मिश्रा के घर के गेट तक पहुंच गया और बच्चों को जबरन खींचकर अगवा करने का प्रयास करने लगा।  बच्चों की चीख-पुकार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से आरोपी भाग निकला।

इसे भी पढ़े   बनारस की लॉन टेनिस खिलाड़ी मंजु खरे का भारतीय टीम में चयन

जिसके आधार पर आरोपी यशवंत राज की पहचान हुई।

पाठशाला के प्रधानाध्यापक मोहन दूबे ने तुरंत पुलिस में तहरीर लिखाई। 4 जून  को दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी यशवंत राज को फिर स्कूल के आसपास मंडराते देखा गया। स्कूल स्टाफ ने तुरंत 112 पर सूचना दी।

प्रधानाध्यापक ने बताया, “विद्यार्थी स्कूल से लौट रहे थे। यशवंत राज ने छात्रा का पीछा किया, उसे रोका और अश्लील हरकतें कीं। दीपक मिश्रा ने बच्चों को बचाया।”

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी यशवंत राज के खिलाफ गंभीर धाराओं (पॉक्सो एक्ट सहित) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *