विधायक रिंकी कोल का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

विधायक रिंकी कोल का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

मीरजापुर (जनवार्ता)। छानबे की विधायक  का मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधी उनके नाम और नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं तथा पैसे की मांग कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने कोतवाली कटरा पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

rajeshswari

विधायक रिंकी कोल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा को दिए गए पत्र में बताया गया है कि उनका मोबाइल नंबर अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। इसी नंबर से संचालित व्हाट्सएप अकाउंट भी उनके नियंत्रण से बाहर हो गया है।

तहरीर के अनुसार साइबर अपराधी व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न लोगों को संदेश भेजकर आर्थिक सहायता अथवा धनराशि की मांग कर रहे हैं। विधायक ने लोगों से ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करने और धनराशि का लेन-देन न करने की अपील की है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या ऑनलाइन धन मांगने वाले संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना कोई लेन-देन न करें और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।

इसे भी पढ़े   थाना जमालपुर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *