पटना ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत चार की सड़क हादसे में मौत

पटना ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत चार की सड़क हादसे में मौत

बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से अपने-अपने कार्यस्थल लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर तथा वाहन चालक नीरज कुमार शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस दुखद हादसे के बाद बिहार पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतक अधिकारियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

इसे भी पढ़े   9 साल की बच्ची का कत्ल,फिर कपूर डालकर जलाया…दिल को झकझोर देगी 16 साल के पड़ोसी की करतूत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *