चार दिन तक कुएं में जिंदगी की जंग लड़ता रहा युवक, मौत को मात देकर लौटा जिंदा

चार दिन तक कुएं में जिंदगी की जंग लड़ता रहा युवक, मौत को मात देकर लौटा जिंदा

बरगढ़  (जनवार्ता)। ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक युवक के जीवित बचने की अविश्वसनीय घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है। कथित तौर पर पांच लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के बाद युवक को मृत समझकर एक सुनसान इलाके के कुएं में फेंक दिया गया, लेकिन वह चार दिनों तक मौत से संघर्ष करता रहा और आखिरकार पांचवें दिन जीवित बाहर निकाल लिया गया।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान पद्मपुर उपखंड के पुरेना गांव निवासी तुलसीराम बरिहा के रूप में हुई है। आरोप है कि रविवार तड़के करीब तीन बजे पांच लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे मृत समझकर बिजेपुर ब्लॉक के समलाईपदार नर्सरी क्षेत्र स्थित एक गहरे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


गंभीर चोटों के बावजूद तुलसीराम जीवित था। वह चार दिनों तक कुएं में फंसा रहा और लगातार मदद के लिए आवाज लगाता रहा। भूख, प्यास और विषम परिस्थितियों के बीच उसने हिम्मत नहीं हारी। हालांकि, सुनसान क्षेत्र होने के कारण उसकी पुकार लंबे समय तक किसी तक नहीं पहुंच सकी।


घटना का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने कुएं के भीतर से आवाजें सुनीं। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पांच लोगों पर युवक पर जानलेवा हमला करने और उसे कुएं में फेंकने का आरोप सामने आया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है।
चार दिनों तक गहरे कुएं में फंसे रहने के बाद भी तुलसीराम का जीवित बच जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

इसे भी पढ़े   एग्जिट पोल हुआ फेल…शो के बीच में ही रोने लगे एक्सिस माय इंडिया के सीईए प्रदीप गुप्ता

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *