अखिलेश यादव की पुत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर

अखिलेश यादव की पुत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर

सोनभद्र (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों के विरोध में कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की तथा मामले में एफआईआर दर्ज कराई। सपा नेताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

rajeshswari

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई हैं, जो न केवल एक व्यक्ति विशेष बल्कि पूरे समाज की गरिमा के विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी के परिवार, बहन-बेटियों को निशाना बनाना और उन्हें अपमानित करना सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

प्रमोद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं और बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अदिति यादव ही नहीं, बल्कि समाज की किसी भी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग से संबंध रखती हो।

सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अभद्र पोस्ट करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह, राजेश यादव एडवोकेट, जुनैद अंसारी, कामता प्रसाद यादव एडवोकेट, शौर्य त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   आकाशीय बिजली के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *