सोन पैलेस में PDA जन पंचायत की विशाल सभा, सांसदों ने की शिरकत

सोन पैलेस में PDA जन पंचायत की विशाल सभा, सांसदों ने की शिरकत

सोनभद्र (जनवार्ता) । सोन पैलेस, रॉबर्ट्सगंज में PDA जन पंचायत के तहत एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभा के मुख्य अतिथि जौनपुर के लोकप्रिय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे, जबकि रॉबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के जिलाध्यक्ष माननीय राम निहोर यादव ने की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महासचिव शईद कुरैशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष डॉ. लोकपति सिंह पटेल ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभा में उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा आयोजन की सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी गई। कार्यक्रम में PDA जन पंचायत के उद्देश्यों और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *