मोहर्रम को लेकर लोहता पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

मोहर्रम को लेकर लोहता पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

वाराणसी (जनवार्ता)। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को लोहता थाना पुलिस ने त्वरित कार्य बल (आरएएफ) के जवानों के साथ क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक दिवाकर उपाध्याय ने किया।

rajeshswari

पैदल मार्च लोहता बाजार, भीमचंडी बाजार, हरपालपुर सहित ताजिया जुलूस के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस और आरएएफ के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

प्रभारी निरीक्षक दिवाकर उपाध्याय ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व को पारंपरिक तरीके से आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि मोहर्रम के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस एवं आरएएफ की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

पैदल मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए शांति, सद्भाव और सहयोग बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़े   आर.एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, भव्य फेयरवेल का आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *