5 हजार रुपये के विवाद में फायरिंग का आरोप

5 हजार रुपये के विवाद में फायरिंग का आरोप

गाजीपुर निवासी युवक पिस्टल समेत हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित पहड़िया मंडी में महज पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार देर रात हिंसक झड़प और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहड़िया निवासी अंशुमान सिंह उर्फ सानू और अवनीश गौतम के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात दोनों पक्ष आपसी बातचीत के जरिए मामले का निस्तारण करने के लिए आमने-सामने बैठे थे, लेकिन बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान गाजीपुर निवासी अंगद यादव और उसके साथी शैलेंद्र को मौके पर बुलाया गया। आरोप है कि मारपीट के बीच अंगद यादव ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है। घटनास्थल से एक खोखा कारतूस भी कब्जे में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बरामद असलहे की वैधता, फायरिंग के आरोपों की सत्यता तथा दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   पुलिस आयुक्त ने बाइक से लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *