राम मंदिर चंदा मामले को लेकर आप का भिक्षाटन प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राम मंदिर चंदा मामले को लेकर आप का भिक्षाटन प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नई सड़क चौराहे के निकट अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर भिक्षाटन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की जांच की मांग उठाई।

rajeshswari


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कथित रूप से चंदे में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए तथा उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही उन्होंने वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर पारदर्शी और ईमानदार व्यवस्था स्थापित करने की मांग की।


आप नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राम का नाम, चंदा नहीं” और “भगवान की लूट नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए तथा चंदे के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।


प्रदर्शन को देखते हुए एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री बल की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
आप नेताओं ने दावा किया कि इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी जनजागरण अभियान और विरोध कार्यक्रम जारी रखेगी।

इसे भी पढ़े   पिंडरा विधायक ने जीएसटी दरों में कटौती पर व्यापारियों को किया जागरूक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *