बीएचयू के छात्रावास में छात्र की संदिग्ध मौत

बीएचयू के छात्रावास में छात्र की संदिग्ध मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। बीएचयू के सुश्रुत छात्रावास में रविवार रात 26 वर्षीय चिकित्साशास्त्र के छात्र ऋत्विव कुंडू की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से तीन पृष्ठों का एक कथित आत्महत्या पत्र बरामद किया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
मृतक पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद के निवासी थे और विश्वविद्यालय के चिकित्सा संकाय में अध्ययनरत था। वह सुश्रुत छात्रावास की छठी मंजिल पर रहते था।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, रविवार रात साथियों द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद जब कोई उत्तर नहीं मिला, तो वे उनके कमरे पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड और लंका थाना पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा खोला गया तो छात्र कमरे के भीतर अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने कमरे से कुछ चिकित्सकीय सामग्री और दवाएं भी बरामद की हैं। प्रारंभिक आशंका है कि अधिक मात्रा में दवा लेने से मृत्यु हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण का पता शव परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


कमरे की तलाशी के दौरान तीन पृष्ठों का एक कथित आत्महत्या पत्र भी मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसमें छात्र ने अपने माता-पिता और परिवार के प्रति भावनाएं व्यक्त की हैं तथा अपनी मृत्यु के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। पुलिस पत्र की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   25 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो बिहारी तस्कर गिरफ्तार


पुलिस ने शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा छात्रावास के अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव परीक्षण की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *