प्रयागराज जाते समय सड़क हादसे में शिक्षामित्र रीता देवी की मौत

प्रयागराज जाते समय सड़क हादसे में शिक्षामित्र रीता देवी की मौत

पति घायल

वाराणसी (जनवार्ता) : वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय धनंजयपुर में कार्यरत शिक्षामित्र रीता देवी की शनिवार को प्रयागराज जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुआ, जहां उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, रीता देवी अपने पति अरविंद कुमार वर्मा के साथ यूपी टीईटी परीक्षा से संबंधित संशोधन कार्य के लिए प्रयागराज जा रही थीं। इसी दौरान हंडिया के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रीता देवी कंपोजिट विद्यालय धनंजयपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थीं। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   नाले पर अवैध निर्माण सील, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *