जनसुनवाई में फरियादियों के बीच पहुंचे मंडलायुक्त

जनसुनवाई में फरियादियों के बीच पहुंचे मंडलायुक्त

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडलायुक्त ने सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। भीड़ अधिक होने के कारण जब सभी शिकायतकर्ताओं का क्रमवार उनके पास पहुंचना संभव नहीं हो पाया, तो मंडलायुक्त स्वयं फरियादियों के बीच पहुंच गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना।

rajeshswari

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, नगर निगम, विकास, विद्युत, सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारित करने के आदेश दिए गए।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसलिए प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने दोहराया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, आरोपी पर पहले भी लग चुका है आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *