राजातालाब तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम के तबादले की मांग तेज

राजातालाब तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम के तबादले की मांग तेज

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब तहसील में बार संघ के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके तबादले, बार संघ अध्यक्ष के साथ कथित अभद्र व्यवहार की निष्पक्ष जांच तथा तहसील में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

rajeshswari


सुबह बड़ी संख्या में अधिवक्ता बार भवन में एकत्र हुए। इसके बाद न्यायिक कार्य के बहिष्कार की घोषणा करते हुए जुलूस के रूप में तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान “एसडीएम वापस जाओ”, “अधिवक्ताओं का सम्मान करो” और “भ्रष्टाचार बंद करो” के नारे लगाए गए।


बार संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बार संघ अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि इससे पहले भी अधिवक्ताओं के साथ ऐसे व्यवहार की शिकायतें सामने आती रही हैं।


अधिवक्ता छेदीलाल यादव ने आरोप लगाया कि एसडीएम पर पहले भी अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने तहसीलदार के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और एसडीएम के तबादले के बाद ही आंदोलन समाप्त करने पर विचार होगा।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में कथित दलाली और भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। दिनभर चले धरने के कारण तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। बार संघ ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार और धरना जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   जॉब के नाम पर बंधक बनाकर टॉर्चर, वाराणसी में 500 से ज्यादा शिकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *