सेवापुरी में स्कूल चलो रैली, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

सेवापुरी में स्कूल चलो रैली, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। सेवापुरी विकास खंड के पीएम श्री विद्यालय ठटरा से सोमवार को ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद और खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rajeshswari

रैली विभिन्न बस्तियों से होकर गुजरी, जहां छात्र-छात्राओं ने तख्तियां और बैनर के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया तथा अभिभावकों से बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।

रैली के समापन के बाद पीएम श्री विद्यालय ठटरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के लिए जनसहयोग पर जोर दिया। समारोह में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

र बेहतर कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
वाराणसी, 14 जुलाई। सेवापुरी विकास खंड के पीएम श्री विद्यालय ठटरा से सोमवार को ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद और खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली विभिन्न बस्तियों से होकर गुजरी, जहां छात्र-छात्राओं ने तख्तियां और बैनर के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया तथा अभिभावकों से बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।
रैली के समापन के बाद पीएम श्री विद्यालय ठटरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के लिए जनसहयोग पर जोर दिया। समारोह में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में घने कोहरे का कहर, 8 जनवरी तक आईएमडी का अलर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *