भाभी की हत्या के बाद ननद ने खुद खोला राज, मेरठ में चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

भाभी की हत्या के बाद ननद ने खुद खोला राज, मेरठ में चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में अवैध संबंधों के शक ने एक परिवार को उजाड़ दिया। 25 वर्षीय रिम्शा ने अपनी 28 वर्षीय भाभी निदा उर्फ सोनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार ने इसे फर्श पर गिरने से हुई मौत बताकर मामला छिपाने की कोशिश की, लेकिन अगले ही दिन आरोपी महिला खुद थाने पहुंची और हत्या की बात स्वीकार कर ली।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, आरोपी रिम्शा ने पूछताछ में बताया कि उसे अपने पति और भाभी के बीच पिछले चार वर्षों से संबंध होने का शक था। घटना वाले दिन उसने भाभी को पति से बात करते देख विरोध किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि भाभी ने उसे जवाब दिया, “अपने पति को संभालो।” इससे गुस्साई रिम्शा ने रसोई से चाकू उठाया और भाभी के सीने पर कई वार कर दिए।


गंभीर रूप से घायल निदा को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को हादसे की कहानी सुनाई, लेकिन मृतका के मायके वालों ने शरीर पर चोट और खून के निशान देखकर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई।


जांच के दौरान आरोपी पहले हादसे की बात दोहराती रही, लेकिन पछतावे के कारण वह स्वयं थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की शादी छह वर्ष पहले शाहवेज से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। आरोपी रिम्शा की शादी करीब आठ महीने पहले ओवेश से हुई थी। प्रारंभिक जांच में ओवेश और निदा के बीच नजदीकियों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका का पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   काशी तमिल संगमम-4 का पहला छात्र दल वाराणसी पहुंचा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *