काशी में विदेशी युवक का हंगामा, युवक को दांत से काटा

काशी में विदेशी युवक का हंगामा, युवक को दांत से काटा

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित सप्तसागर दवा मंडी में गुरुवार सुबह एक विदेशी युवक के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक एक पांच मंजिला मकान में घुस गया और छत पर पहुंचकर सामान फेंकने लगा। लोगों के समझाने पर भी वह नहीं माना।

rajeshswari


मकान मालिक दीपू ने बताया कि रोकने का प्रयास करने पर विदेशी युवक ने उनके हाथ में दांत से काट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक ने पुलिस से भी अभद्र व्यवहार करते हुए ‘गो बैक’ कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया।
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नीचे उतारा गया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने विदेशी युवक को हिरासत में लेकर कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी पहचान और हंगामे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से मिलती है भय से मुक्ति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *