मलदहिया में संत निरंकारी मिशन का इंग्लिश मीडियम समागम, सेवा, सत्संग और सद्भाव का दिया संदेश

मलदहिया में संत निरंकारी मिशन का इंग्लिश मीडियम समागम, सेवा, सत्संग और सद्भाव का दिया संदेश

वाराणसी (जनवार्ता)। संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को मलदहिया स्थित सत्संग भवन में विशाल इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन किया गया। समागम में चंडीगढ़ से आए वक्ता मोहित गुप्ता ने सेवा, सत्संग और मानव कल्याण का संदेश देते हुए मन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

rajeshswari

समागम को संबोधित करते हुए मोहित गुप्ता ने कहा कि मन यदि समाज के उत्थान और सकारात्मक भावनाओं से जुड़ा रहे तो मानव का भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मन मोह और माया में फंस जाए तो वही पतन का कारण बनता है। इसलिए मन को सतगुरु और निरंकार परमात्मा से जोड़कर रखना आवश्यक है।

उन्होंने गुरु द्रोणाचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि जब तक उनका मन कर्तव्य के प्रति समर्पित था, तब तक वे सफल रहे, लेकिन पुत्र मोह ने उन्हें विचलित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भी मनुष्य सांसारिक मोह में पड़कर अनेक गलत कार्य करता है, जिसके दुष्परिणाम समाज में दिखाई दे रहे हैं।

मोहित गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन श्रेष्ठ है क्योंकि मनुष्य के पास विवेक है और वास्तविक विवेक सत्संग से प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मानवता को निरंकार ब्रह्म का ज्ञान देकर सेवा, सुमिरन, सत्संग तथा प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दे रही हैं।

समागम में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र से आए श्रद्धालुओं ने अंग्रेजी भाषा के माध्यम से गीत, कविता, विचार और नाट्य प्रस्तुति के जरिए आध्यात्मिक संदेश प्रस्तुत किए।

इसे भी पढ़े   ऑटो में छुटा पर्स कुछ ही घण्टो में खोज पुलिस ने दिलाया वापस

कार्यक्रम के अंत में वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज सिद्धार्थ शंकर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समागम की व्यवस्थाओं का संचालन सेवादल के स्वयंसेवकों ने किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *