ललिता हत्याकांड: सीएम योगी ने परिवार को 5 लाख सहायता, आवास का ऐलान

ललिता हत्याकांड: सीएम योगी ने परिवार को 5 लाख सहायता, आवास का ऐलान

मेरठ (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद में मेरठ की बीए छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

rajeshswari


मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही ललिता के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को परिवार को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि 15 मई को परीक्षा देने निकली ललिता गौतम का शव 17 मई को मेरठ के रोहटा क्षेत्र में गन्ने के खेत से मिला था। इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों के प्रदर्शन के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा था।

इसे भी पढ़े   जब बोरी में चिल्लर भरकर शोरूम पहुंचा शख्स,लेने अपने सपनों की गाड़ी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *