गोरखपुर: पीड़िता को सुरक्षा, नेपाल भागे 5 आरोपियों की तलाश

गोरखपुर: पीड़िता को सुरक्षा, नेपाल भागे 5 आरोपियों की तलाश

गोरखपुर (जनवार्ता)। शाहपुर थाना क्षेत्र में 9 जुलाई को बाइक और कार की टक्कर के बाद युवती से सरेराह मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी है। संभावित खतरे को देखते हुए रामगढ़ताल निवासी युवती के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है। वहीं, घटना के बाद फरार पांच आरोपियों के नेपाल भागने की सूचना पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

rajeshswari


पुलिस मुख्य आरोपी राज निषाद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य 5-6 आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार आरोपियों की लोकेशन नेपाल में मिली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पीड़िता की मांग पर सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने शाहपुर थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि दो सिपाहियों और एक दरोगा को निलंबित किया गया है। होमगार्ड के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।


पीड़िता की तहरीर पर 10 से 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, मारपीट और धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 9 जुलाई को कार-बाइक की टक्कर के बाद काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने युवती को बीच सड़क बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।

इसे भी पढ़े   प्रेमिका को पार्क में बुलाकर मारे ताबड़तोड़ चाकू,पहले भी कर चुका है रेप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *