चोलापुर में पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद थाने पर हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

चोलापुर में पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद थाने पर हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर थाना पुलिस द्वारा पशु चोरी और तस्करी के मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को थाने पर भारी हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को दर्ज पशु चोरी के मुकदमे की जांच के दौरान शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो भैंस, एक पड़िया तथा तस्करी में प्रयुक्त मैजिक वाहन (यूपी 66 टी 3139) बरामद किया गया।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चोलापुर थाने पहुंच गए और आरोपियों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ समय के लिए थाने के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

स्थिति को देखते हुए सारनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को थाने से निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रवाना कर दिया।

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े   चोरों ने घर में घुसकर गहना व नगदी पर हाथ साफ किया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *