मीरघाट पर गंगा में डूबी किशोरी, मौत

मीरघाट पर गंगा में डूबी किशोरी, मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। मीरघाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के सारण (छपरा) जिले के बनसोई-मुशरख गांव निवासी सिमरन ठाकुर के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ काशी दर्शन के लिए वाराणसी आई थी।

rajeshswari


सुबह करीब नौ बजे मीरघाट पर स्नान के दौरान सिमरन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। तेज बहाव के कारण वह डूबने लगी। सूचना पर पहुंची जल पुलिस, गोताखोरों और नाविकों ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े   कांग्रेसियों के पुतला दहन का कार्यक्रम फेल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *