पठनशीलता का कोई संकट नहीं, लेखक को अपनी छवि बनानी होगी : व्योमेश शुक्ल

पठनशीलता का कोई संकट नहीं, लेखक को अपनी छवि बनानी होगी : व्योमेश शुक्ल

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा स्थित कुशवाहा भवन में मोतीलाल मानव उत्थान समिति की ओर से आयोजित 31वें बनारस पुस्तक मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि साहित्यकार एवं नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने कहा कि पठनशीलता का कोई संकट नहीं है। पढ़ना हमारी मनुष्यता से अविभाज्य है। नई पीढ़ी को उसकी रुचि के अनुसार पुस्तकें पढ़ने के लिए देनी चाहिए।वही अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ के प्रो. संजय आचार्य ने कहा कि पुस्तकें ज्ञानार्जन के साथ चरित्र निर्माण में भी सहायक हैं। जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार सोनकर ने पुस्तकों के माध्यम से आयुर्वेद के विस्तार पर चर्चा की। इस अवसर पर मुकुटधारी लाल श्रीवास्तव की पुस्तक ‘संत, समाज सुधारक एवं क्रांतिवीरों की गौरवगाथा’ का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार कुशवाहा ने विषय स्थापना, अवधेश कुमार कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन और संचालन एमएस कुशवाहा ने किया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   चौबेपुर में गोलीबारी: बभनपूरा गांव में गौरव सिंह घायल, अंकित सिंह पर आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *