योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: टॉप छात्राओं को स्कूटी, विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी
लखनऊ (जनवार्ता) ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत ग्रेजुएशन में टॉप-5 छात्राओं को स्कूटी देने का फैसला लिया गया।

साथ ही 26,315 करोड़ रुपये की लागत वाले विंध्य एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल स्पर लिंक के विस्तार, 220 नई सरकारी बसों की खरीद, आउटसोर्सिंग सेवा निगम के गठन और कई अन्य विकास योजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

