मंडलीय अस्पताल में एक्सरे सर्वर डाउन, मरीज परेशान

मंडलीय अस्पताल में एक्सरे सर्वर डाउन, मरीज परेशान

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडलीय चिकित्सालय में मंगलवार को डिजिटल एक्सरे मशीन का सर्वर डाउन होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। तकनीकी खराबी के चलते एक्सरे जांच प्रभावित रही और अस्पताल में लंबी कतारें लग गईं।

rajeshswari


पैर का एक्सरे कराने पहुंचे दिलीप कुमार साहू सुबह नौ बजे से अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर 12:40 बजे तक उनका नंबर नहीं आया। वहीं श्यामलाल ने बताया कि जब उनका नंबर आया तो मशीन अचानक बंद हो गई। करीब 20 मिनट बाद तकनीकी समस्या दूर होने पर उनका एक्सरे किया जा सका।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल में तकनीकी खामियों और काम में देरी की समस्या लगातार बनी रहती है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। अस्पताल प्रशासन ने सर्वर की तकनीकी खराबी दूर कर जांच कार्य दोबारा शुरू कराया।

इसे भी पढ़े   संकल्प अन्नक्षेत्र ने किया गया प्रसाद वितरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *