डॉक्टर से तमंचे के बल पर 45 हजार नकद, मोबाइल और दस्तावेजों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार

डॉक्टर से तमंचे के बल पर 45 हजार नकद, मोबाइल और दस्तावेजों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार

वाराणसी (जनवार्ता) । बड़ागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर को तमंचे के बल पर लूट लिया। क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 45 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, बाइक की चाबी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार अहरक गांव निवासी डॉ. अखिलेश कुमार विश्वकर्मा रोज की तरह मंगलवार रात करीब 11 बजे चिउरापुर स्थित अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे। हथीवार नहर के पास पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनकी तलाशी ली।

बदमाश डॉक्टर की जेब से 45 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ले गए। साथ ही दवाइयों से भरा बैग भी लूट लिया, जिसमें एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बाइक के कागजात समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। हालांकि बदमाश बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि मोबाइल भी बदमाश लूट ले गए थे, इसलिए वह रात में तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बड़ागांव क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े   अतीक की जिंदगी में शाइस्ता के अलावा थी एक और महिला,जेल में करता था मुलाकात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *