सावन से पहले दशाश्वमेध में पुलिस का रूट मार्च

सावन से पहले दशाश्वमेध में पुलिस का रूट मार्च

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन माह की शुरुआत से पहले बुधवार को दशाश्वमेध थाना पुलिस ने क्षेत्र में रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने दशाश्वमेध घाट, गोदौलिया, जंगमबाड़ी और मदनपुरा समेत प्रमुख इलाकों में पैदल गश्त की।

rajeshswari


रूट मार्च के दौरान पुलिस ने व्यापारियों से संवाद कर अतिक्रमण न करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। सावन में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इसे भी पढ़े   बदायूं: वारिसान दर्ज कराने के नाम 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *