महेशपुर की सिक्स लेन बनी ‘डेथ क्रॉसिंग’, फुट ओवरब्रिज और सुरक्षित कट के अभाव में रोज जोखिम

महेशपुर की सिक्स लेन बनी ‘डेथ क्रॉसिंग’, फुट ओवरब्रिज और सुरक्षित कट के अभाव में रोज जोखिम

वाराणसी  (जनवार्ता) । महेशपुर में बनी सिक्स लेन सड़क स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मंडुवाडीह वार्ड के इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर तक न तो फुट ओवरब्रिज बनाया गया है और न ही सुरक्षित यू-टर्न कट, जिससे लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है।

rajeshswari


सड़क के दोनों ओर रेलिंग लगाए जाने के बावजूद सुरक्षित पारपथ की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आसपास के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राएं और करीब 25 हजार की आबादी तेज रफ्तार वाहनों के बीच से सड़क पार करने को मजबूर है। सुबह और शाम के समय स्थिति सबसे अधिक गंभीर रहती है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पार करने के लिए या तो दो किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाना पड़ता है या फिर रेलिंग फांदकर हादसे का खतरा उठाना पड़ता है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान स्थानीय जरूरतों की अनदेखी की गई, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित होने के साथ दोनों ओर का व्यापार भी प्रभावित हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और एडीसीपी यातायात से कई बार फुट ओवरब्रिज और सुरक्षित यू-टर्न कट बनवाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी को आना होगा आगे : डॉ राजकुमार सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *