फर्जी बेटा और पत्नी बनकर लाखों की ठगी,

फर्जी बेटा और पत्नी बनकर लाखों की ठगी,

फरार आरोपी बेटा गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र में मृत व्यक्ति का फर्जी बेटा और पत्नी बनकर जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मामले में पुलिस ने फरार आरोपी नवेंद्र कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उसकी मां सुषमा देवी को 24 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, भगवानपुर (लंका) निवासी अमित सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खजूही निवासी नवेंद्र कुमार पटेल और उसकी मां सुषमा देवी ने खुद को मृतक बालमुकुंद कपूर का बेटा और पत्नी बताकर जमीन बेचने का झांसा दिया। दोनों ने दावा किया कि जमीन अभी सरकारी अभिलेखों में उनके नाम दर्ज नहीं है और नामांतरण के बाद रजिस्ट्री कर दी जाएगी।

आरोप है कि मां-बेटे ने जमीन अपने नाम कराने और बेचने के नाम पर अमित सोनकर से लाखों रुपये ले लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में आधार और पैन कार्ड में नामों में अंतर मिलने पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि सुषमा देवी के वास्तविक पति स्वर्गीय मुन्नालाल पटेल हैं, जबकि जिस जमीन का सौदा किया गया उसका वास्तविक स्वामी स्वर्गीय बालमुकुंद कपूर था। आरोपियों ने फर्जी पहचान के आधार पर किसी अन्य की जमीन का एग्रीमेंट भी करा दिया था।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार नवेंद्र कुमार पटेल की तलाश कर रही थी। बीती रात पुलिस जब उसे पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह दीवार फांदकर भागने लगा। इस दौरान रिक्रूट कांस्टेबल संचित त्रिपाठी ने करीब 1.5 किलोमीटर तक पीछा कर उसे दबोच लिया।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : बिजली विभाग का जेई और लाइनमैन 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राहुल यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल संचित त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *