नीट पेपर लीक के विरोध को लेकर राजातालाब में सपा-कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

नीट पेपर लीक के विरोध को लेकर राजातालाब में सपा-कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

वाराणसी (जनवार्ता)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के समर्थन में स्थानीय विरोध-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर बुधवार सुबह राजातालाब पुलिस ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

rajeshswari

थानाध्यक्ष दयाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और रोहनिया के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल को बीरभानपुर स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया। इस दौरान सपा नेता कन्हैया लाल राजभर, एडवोकेट रंजीत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष पखण्डी राम बिंद, महासचिव राजेश यादव, प्रमोद यादव, रेवतीरमण समेत कई कार्यकर्ताओं को भी घरों में ही रोक दिया गया।

वहीं कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा को उनके राजातालाब स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। इसके अलावा कांग्रेस के जिला महासचिव अमरेश पटेल, आराजी लाइन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम अख्तर को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बीरभानपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक चाय की दुकान से रोककर हाउस अरेस्ट किया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजातालाब क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़े   बारह लाख की चोरी को चोरो ने दिया अंजाम,पुलिस करती रही इंतजाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *