ज्ञानवापी परिसर में सावन भर नमाज पर रोक की मांग

ज्ञानवापी परिसर में सावन भर नमाज पर रोक की मांग

शिवसेना ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में विशेष व्यवस्था लागू करने और प्राचीन सनातन परंपराओं की बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

rajeshswari

ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि सावन माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक लगाई जाए। साथ ही श्री आदि विश्वेश्वरनाथ मंदिर से जुड़ी पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों, जलाभिषेक तथा मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की व्यवस्था बहाल की जाए।

शिवसेना के राज्य उप प्रमुख एवं वाराणसी मंडल प्रभारी अजय चौबे ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में प्राचीन सनातन परंपराओं के पालन पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, जबकि परिसर में नमाज की अनुमति जारी है। उन्होंने प्रशासन से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की।

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब दुबे ने कहा कि संगठन ने अपनी मांग संवैधानिक प्रक्रिया के तहत प्रशासन के समक्ष रखी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिवसेना उत्तर प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रमुख अजय सिंह, महानगर प्रमुख सतीश शर्मा, महानगर उप प्रमुख प्रदीप पांडेय, राजेश शर्मा, विनोद यादव, अनीश सिंह, राजेश भारती, सोनू सेठ, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस संबंध में प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

इसे भी पढ़े   पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *