कल से सजेगी राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ‘कॉन्टूर्स ऑफ़ इमेजिनेशन’

कल से सजेगी राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ‘कॉन्टूर्स ऑफ़ इमेजिनेशन’

वाराणसी (जनवार्ता)। समकालीन दृश्य कला को बढ़ावा देने और युवा कलाकारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ललित कला काशी द्वारा “कॉन्टूर्स ऑफ़ इमेजिनेशन” – ओपन कॉल प्रदर्शनी 2026 का आयोजन 25 से 29 जुलाई तक राम छत्र शिल्प न्यास, सामने घाट, वाराणसी में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों के उभरते और समकालीन कलाकार अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे।

rajeshswari

प्रदर्शनी का आयोजन ललित कला काशी के तत्वावधान में चित्रांकन फाइन आर्ट स्टडी सोसाइटी एवं लवरुद्र ललित कला फाउंडेशन फॉर इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कलाकारों के बीच रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना और समकालीन कला को व्यापक मंच उपलब्ध कराना है।

प्रदर्शनी का क्यूरेशन अनन्या अग्रवाल एवं मनीष सिंह ने किया है। क्यूरेटोरियल टीम में प्रिया शर्मा, सुधा निषाद और अंजलि मौर्य शामिल हैं। आयोजन के समन्वयक किशन सिंह चौहान तथा सह-समन्वयक चंदन सिंह हैं।

प्रदर्शनी में आस्था तिवारी, अंजलि मौर्य, अदिति सिंह, आदित्य सैनी, आदित्य शर्मा, आनंद रघुवंशी, चंदन सिंह, हिमांशु पाल, इंद्रपाल, किशन लाल, कृति यादव, मणि वशिष्ठ, पूजा गुप्ता, प्रशांत कुमार, प्रिंस चौधरी, संगीता एम., श्रेया चंचे, स्मृति आर. बेहरा, सोनू, सुधा निषाद, सुदीप साहा, सुमेधा गुप्ता, स्वाति रंजन, तन्मय आनंद और योगेंद्र के. मौर्य सहित 25 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

ललित कला काशी ने सभी चयनित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कलाकृतियां भारतीय समकालीन कला की विविधता, सृजनात्मकता और नवाचार का प्रभावशाली परिचय देंगी। संस्था ने कला-प्रेमियों, विद्यार्थियों, कला-संग्रहकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजन से इस पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी में शामिल होकर समकालीन दृश्य कला के इस उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : डीएम  बने छात्रों के 'गुरु',
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *