वाराणसी में सड़क धंसी, दुकानदारों ने लगाया बैरिकेड

वाराणसी में सड़क धंसी, दुकानदारों ने लगाया बैरिकेड

वाराणसी  (जनवार्ता)। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति सामने आने लगी है। शनिवार को भारत सेवाश्रम के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे बीच सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया और हादसे की आशंका पैदा हो गई।

rajeshswari


मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत पहल करते हुए गड्ढे के चारों ओर बैरिकेड लगा दिया और लोगों को वहां से गुजरने से रोका। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पहले एक छोटा छेद था, जो बारिश और लगातार दबाव के कारण धीरे-धीरे बड़े गड्ढे में बदल गया।


घटना के समय पुलिस और प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और बारिश के मौसम में क्षतिग्रस्त सड़कों की नियमित निगरानी की मांग की है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए दुकानदारों की पहल की लोगों ने सराहना की।

इसे भी पढ़े   बरेका में प्रथम बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *