केसरीपुर में मकान की छत से गिरकर किराएदार की मौत

केसरीपुर में मकान की छत से गिरकर किराएदार की मौत

पुलिस जांच में जुटी

rajeshswari

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव में किराए पर रह रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय विनय कुमार अपने परिवार के साथ दरोगा नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को उनका शव मकान की बाउंड्री के अंदर पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पत्नी मनुजा देवी ने बताया कि विनय कुमार शराब पीने के आदी थे। आशंका है कि देर रात नशे की हालत में वह छत पर गए होंगे और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े   बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *