धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वाराणसी में छात्रों का जश्न

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वाराणसी में छात्रों का जश्न

अबीर-गुलाल लगाकर बांटी मिठाई

वाराणसी (जनवार्ता)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद शनिवार को वाराणसी के हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के बाहर कुछ छात्र संग)ठनों और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, मिठाई और टॉफियां बांटी तथा ढोल की थाप पर नृत्य किया।

rajeshswari

कार्यक्रम में मौजूद छात्र नेताओं ने इसे छात्रों की मांगों और लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत बताया। उनका कहना था कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की घोषणा हुई है, जिससे छात्रों में खुशी का माहौल है।

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष समन यादव ने कहा कि यह संविधान, लोकतंत्र और छात्र-छात्राओं की जीत है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और अब वे इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं।

जश्न के दौरान छात्रों ने नारेबाजी भी की और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   महास्वच्छता अभियान में सिगरा क्षेत्र चमका, पूर्व व वर्तमान महापौर ने थामी झाड़ू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *